{"_id":"6130fec58ebc3e14f006c541","slug":"one-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko593724074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामजी बुधवार को अपनी पत्नी उर्मिला को बाइक पर बैठाकर कादीपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दूरसंचार केंद्र के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
दुर्घटना में रामजी (45), उर्मिला (43) और दूसरी बाइक पर सवार उमेश तिवारी (32) निवासी कटसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन रामजी को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। (संवाद)