{"_id":"6ae3929b305b568bfd0c4f22","slug":"one-bovine-died-and-three-others-sustained-burns-in-a-fire-at-a-cattle-shed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168317-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पशुशाला में लगी से आग से एक गोवंश की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पशुशाला में लगी से आग से एक गोवंश की मौत, तीन झुलसे
Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। नगरी गांव में बुधवार देर रात पशुपालक राम शब्द की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से उनकी एक बछिया की मौत हो गई। वहीं, दो गाय और एक भैंस झुलस गईं। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक पशुशाला में रात 12 बजे आग लगी। आग ने राम शब्द के स्टोर रूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। पशुशाला में बंधी बछिया व अन्य मवेशियों को बचाने में राम शब्द की पत्नी उर्मिला (55) मामूली रूप से झुलस गईं।
आग की चपेट में आने से एक बाइक, अनाज, चारपाई और बिस्तर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेखपाल और पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पशु चिकित्सक ने मवेशियों का उपचार किया। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)