फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One arrested with five stolen bikes

चोरी की पांच बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
One arrested with five stolen bikes
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पठखौली गांव निवासी बेसिक शिक्षक फतेह बहादुर बाबा जनवारीनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए गए हुए थे। जब वे दर्शन करके लौटे तो बाइक नदारद थी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी। विवेचना के दौरान कोतवाली देहात के लोहरामऊ निवासी राम केवल उर्फ राजा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने राजा की तलाश शुरू की तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखीं।
विज्ञापन

इस दौरान राजा के रहायतपुर मोड़ के समीप होने की जानकारी पुलिस को मिली। कोतवाल सुनील कुमार पांडेय, एसआई दयाशंकर मिश्र, रविकांत गुप्ता ने दल-बल के साथ घेराबंदी करके समीप मौजूद जंगल से राजा को पकड़ लिया जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जंगल में ही खड़ी पांच बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में राजा ने बताया कि वह इन बाइक को दूसरे जिले में ले जाकर बेचना चाहता था। तीन बाइक नगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

उधर, पुलिस के मुताबिक राजा के ऊपर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामलों के अलावा छह साल पहले ही इसे गैंगेस्टर में निरुद्ध किया जा चुका है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर को अदालत में पेश किया जा रहा है। फरार एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed