{"_id":"58b9a0b94f1c1b9e64831281","slug":"one-another-child-died-in-the-matters-transformer-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर दगने से झुलसे एक और बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर दगने से झुलसे एक और बच्चे की मौत
amar ujala
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसेपुर लाखीपुर गांव में ट्रांसफार्मर दगने से झुलसे एक और बच्चे की मौत हो गई। अब मरने वाले बच्चों की संख्या दो हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को पहले बच्चे की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों को समझाने पुलिस, प्रशासन व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारीजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही दो लाख रुपये दो दिन में दिलाने का आश्वासन दिया।
धम्मौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव में बुधवार शाम ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आकर छह बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए थे। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने चार बच्चों समेत पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को साहिल पुत्र अकबर की मौत हो गई थी। उसका शव बृहस्पतिवार देर शाम लाखीपुर गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।
इस पर शुक्रवार सुबह उप जिलाधिकारी सदर सलिल पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर मुकेश मिश्रा व एसडीओ केशरी प्रसाद लाखीपुर गांव पहुंचे। अधिकारी मृतक साहिल के परिवारीजनों से मिले। पीड़ित परिवारीजनों को 20 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तीन लाख रुपये जांच पूरी होने के बाद दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर लगवाने के लिए नए स्थल की घोषणा की। इसके बाद परिवारीजन बच्चे के शव को दफनाने को तैयार हुए। वहीं, घटना में घायल लाखीपुर गांव के ही विनोद प्रजापति के पुत्र विकास (10) की शुक्रवार दोपहर लखनऊ में मौत हो गई।