{"_id":"6065f6d58ebc3e59012ba870","slug":"officer-inspected-22-voting-centres-sultanpur-news-lko5722192166","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के करीब दो दर्जन मतदान केंद्रों का बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बूथों में बिजली, पानी, शौचालय समेत आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कुछ स्थानों पर व्यवस्था में सुधार को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी भदैंया आशीष कुमार ने सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के साथ क्षेत्र के करीब दो दर्जन बूथों पर पहुंचकर रैंप, बिजली, पानी, सड़क, प्रसाधन समेत सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत देखी।
खंड विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय सरायअचल के तीन बूथ, बरुई के चार, बभनगवां के तीन, जगदीशपुर के चार, सलाहपुर के तीन, बदरुद्दीनपुर जूनियर हाईस्कूल के तीन, रहायकपुर आंबेडकर सामुदायिक मिलन केंद्र के दो बूथों समेत कुल 22 का जायजा लिया।
विज्ञापन
बूथों पर मौजूद कर्मचारियों ने निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को मतदान केंद्र पर मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अव्यवस्था में सुधार को लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिया गया।