{"_id":"60f0662a8ebc3e029e2c41b7","slug":"now-the-cook-will-serve-food-to-children-after-wearing-aprin-and-gloves-sultanpur-news-lko5870617112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्रेन व ग्लव्स पहनकर बच्चों को भोजन परोसेंगे रसोइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्रेन व ग्लव्स पहनकर बच्चों को भोजन परोसेंगे रसोइया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल खुलने पर सुरक्षित व साफ-सुथरे तरीके से भोजन मिलेगा। शासन ने रसोइया को दो सेट एप्रेन, ग्लव्स और हेड कवर देने के लिए धनराशि भेजी है। वहीं बच्चों को भी हाथ धोने का साबुन व सैनिटाइजर मिलेगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में 56 लाख 48 हजार 504 रुपये स्वीकृत किया गया है। इस धनराशि में से 24 लाख 68 हजार रुपये से वर्तमान समय में कार्यरत 6170 रसोइयों को 400 रुपये प्रति रसोइया की दर से एप्रेन, ग्लव्स व हेड कवर दिया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को हाथ धोने का साबुन, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने तथा लेखन सामग्री, ग्लास, गैस चूल्हे की मरम्मत व भंडारण के लिए डिब्बा क्रय करने के लिए 31 लाख 80 हजार 504 रुपये मिलेंगे। यह धनराशि विद्यालयों में नामांकित 2,65,042 छात्र-छात्राओं के प्रति छात्र 12 रुपये की दर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना संदीप यादव ने बताया कि विद्यालयों के मध्याह्न भोजन निधि खातों में धनराशि भेजने की कार्रवाई कर दी गई है। जल्द ही एमडीएम निधि खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।
खंड शिक्षाधिकारी देखेंगे क्रय की कार्रवाई
बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को दो सेट एप्रेन, ग्लव्स व हेड कवर तथा अन्य मदों में जैसे हाथ धोने का साबुन, सैनिटाइजर, लेखन सामग्री, कुकिंग डिवाइस की मरम्मत, भंडारण के लिए डिब्बे क्रय करने की कार्रवाई अपने निर्देशन में कराएं। कहीं पर भी पैसा मिलने के बाद सामग्री नहीं क्रय करने का मामला पाया गया तो संबंधित हेडमास्टर के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।