फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now, children will learn not just from books but also lessons in life skills

Sultanpur News: अब सिर्फ किताबें ही नहीं, जीवन कौशल का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे

Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now, children will learn not just from books but also lessons in life skills
सुल्तानपुर। सरकारी स्कूलों की पढ़ाई अब केवल पाठ्यपुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी। नई शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत, सामाजिक जिम्मेदारी, व्यावहारिक ज्ञान और जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक अलग-अलग आयु वर्ग के अनुरूप गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले में 2064 परिषदीय विद्यालयों के अलावा 29 राजकीय माध्यमिक और 58 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। नई व्यवस्था के तहत प्राथमिक कक्षाओं में नियमित रूप से रीडिंग मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों के जरिए बच्चों को कहानी, बाल साहित्य और अन्य रोचक पुस्तकों से जोड़कर पढ़ने की रुचि विकसित की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे भाषा दक्षता, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए म्यूजियम भ्रमण, मैप मेकिंग, स्थानीय भूगोल और पर्यावरण आधारित गतिविधियां कराई जाएंगी। इनका उद्देश्य विषयों को व्यवहारिक रूप से समझाना और बच्चों में जिज्ञासा बढ़ाना है। कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे इतिहास को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रत्यक्ष अनुभव से भी समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। स्कूलों में ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जिज्ञासा और सामाजिक सरोकार मजबूत हों।
विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव
सरकारी स्कूलों को समाज से जोड़ने के लिए विद्यांजलि कार्यक्रम को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, स्वयंसेवक, सेवानिवृत्त शिक्षक और अन्य अनुभवी लोग विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इससे बच्चों को करियर, व्यक्तित्व विकास और वास्तविक जीवन के अनुभवों की जानकारी मिलेगी। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नियमित नशामुक्ति काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

विद्यार्थियों का करेंगे जागरूक
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षक और काउंसलर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और गलत संगत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed