फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   notice issue to 41 incharge

41 धान क्रय केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब

Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
notice issue to 41 incharge
गौरीगंज (अमेठी)। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद नहीं कर पाना जिले के 41 क्रय केंद्र प्रभारियों को भारी पड़ सकता है। 56 दिन बीतने के बाद भी अपेक्षित धान खरीद नहीं होने से नाराज एडीएम ने सभी से जवाब तलब करते हुए संबद्ध गांवों के किसानों से संपर्क कर खरीद लक्ष्य हासिल करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। एडीएम ने दैनिक के साथ निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों को शासन की ओर से धान की फसल का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिले में आठ एजेंसियों के 53 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। पिछले दिनों तत्कालीन डीएम ने क्रय केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित (जिले का कुल लक्ष्य 94,300 मीट्रिक टन) करते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को सभी किसानों से संपर्क कर उनके धान की खरीद करते हुए लक्ष्य पूरा करने को कहा था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद के 56 दिन बीते जाने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं होने से नाराज एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने आठ एजेंसियों के प्रभारियों के साथ 41 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभी को निर्धारित दैनिक खरीद के साथ केंद्र का लक्ष्य पूरा करने के लिए संबद्ध गांवों के किसानों से संपर्क कर धान खरीद करने का आदेश दिया गया है। एडीएम ने क्रय केंद्र को केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए दैनिक खरीद की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने को कहा है। एडीएम ने केंद्र का लक्ष्य पूरा नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed