{"_id":"68b343808b29fa59e107fe4d","slug":"not-a-drone-heres-a-battery-bulb-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139835-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ड्रोन नहीं, यहां तो निकला बैटरी-बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ड्रोन नहीं, यहां तो निकला बैटरी-बल्ब
Sun, 31 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के जादीपुर गांव में पेड़ से मिले बल्ब व तार को देखती पुलिस।
भदैंया। जादीपुर गांव में शुक्रवार रात नौ बजे महुआ के पेड़ पर ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरे जैसी रोशनी देखी। दहशत में आए ग्रामीण लाठी लेकर पेड़ के पास पहुंच गए और पुलिस को बुला ली।
पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण पेड़ पर चढ़े तो ड्रोन की जगह बैटरी व तार से जुड़ा मिनी बल्ब लटका मिला। पुलिस कर्मी बल्ब, तार व बैटरी कोतवाली देहात ले गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पेड़ पर एक छोटा सा बल्ब मिला है। यह किसी अराजकतत्व की हरकत की है। ड्रोन की अफवाह उड़ी थी। लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
ड्रोन की अफवाह से ग्रामीण परेशान
करौंदीकला। चतुर्भुजपुर गांव में शुक्रवार रात कुछ ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण डर गए और पुलिस को बताया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के लोगो ने ड्रोन देखा था। वहीं, करौंदीकला थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया कि अफवाह उड़ी थी, जांच में कुछ भी नहीं निकला। (संवाद)