{"_id":"4e5b9e9afb85acdf59c81792c129fde0","slug":"nominations-forms-found-ok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में वैध मिले प्रधान व बीडीसी के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में वैध मिले प्रधान व बीडीसी के पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के कराए जा रहे उप चुनाव में सोमवार को ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रधान व बीडीसी के दो-दो पदों के लिए दाखिल नामांकन वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
जिले के 14 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान व बीडीसी के कराए जा रहे पंचायत के उपचुनाव के लिए रविवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई। प्रधान के दो पदों के लिए दाखिल 10 नामांकन पत्र जांच के दौरान वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बीडीसी के दो पदों के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्र भी जांच के दौरान सही मिले हैं। ग्राम पंचायत के 2024 पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच ब्लॉकों में शाम तक जारी रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह तोमर ने बताया कि उप चुनाव में 17 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन