फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No water in Chanda distributary; paddy transplantation stalled in over 10 villages

Sultanpur News: चांदा रजबाहा में पानी नहीं, 10 से अधिक गांवों में धान की रोपाई ठप

Fri, 24 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
No water in Chanda distributary; paddy transplantation stalled in over 10 villages
सूखा पड़ा चांदा रजबाहा। संवाद
लंभुआ। चांदा रजबाहा में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे 10 से अधिक गांवों में धान की रोपाई का संकट गहरा गया है। सैकड़ों बीघे खेत सूखे पड़े हैं, जिससे किसानों को फसल उत्पादन घटने की चिंता है। चांदा रजबाहा से परसरामपुर, मुरली, धारपुर समेत 10 से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। पानी न होने से खेतों में दरारें पड़ रही हैं।
विज्ञापन

किसान रामदेव, अमरनाथ और शिवप्रसाद ने बताया कि धान की नर्सरी भी खराब होने लगी है। निजी साधनों से सिंचाई कराने पर डीजल और बिजली का खर्च बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि रजबाहा में पानी बंद है। विभाग जल्द ही करीब पांच दिन तक पानी छोड़ेगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed