फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NO road then no vote

नई रोड नहीं तो वोट नहीं

Fri, 24 Feb 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 24 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
NO road then no vote
ग्रामीण हो रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला

इलाके के गांव परसौली में जर्जर सड़क को लेकर मतदान का बहिष्कार किए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह बैठक कर गड्ढा मुक्त सड़क नहीं पूरी नई सड़क नई बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और चुनाव बहिष्कार भी। वहीं, भादर विकास खंड के गांव पूरे पीतांबर पांडेय का पुरवा के ग्रामीणों ने भी सड़क बनवाए जाने को लेकर मतदान बहिष्कार का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के परसौली गांव में जर्जर सड़क को बनवाने को लेकर ग्रामीण एक माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात कर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की बात कही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह सामूहिक बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क को नए सिरे से बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सड़क बनवाने तक मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह ब्लॉक भादर के गांव पीतांबर का पुरवा मजरे टीकरमाफी के ग्रामीणों ने दुर्गापुर मार्ग तक पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पक्की कराने को लेकर मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed