{"_id":"3292c50fa1c449cb2bc9f4056274ba55","slug":"no-respite-from-heat-no-rains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिया दगा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिया दगा, किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बारिश के दगा देने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में लगातार पांचवें दिन बुधवार को बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
मौसम की बेरुखी से जिले के किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश नहीं होने से किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई करने के लिए भारी झंझावात झेल रहे हैं। लगातार पांचवें दिन बुधवार को भी बारिश नहीं हुई। सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को आसमान में बादल रहने की संभावना है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।