{"_id":"58bd951e4f1c1b1b44dc4264","slug":"no-procession-on-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस
Amarujala Bureau
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। मंडलायुक्त व डीआईजी फैजाबाद ने सोमवार को अधिकारियों को इसके अनुपालन का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने बैठक में मतगणना तैयारियों की जानकारी लेने के बाद गणना स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त फैजाबाद सूर्यप्रकाश मिश्र व डीआईजी राकेशचंद्र साहू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। 11 मार्च को विधानसभा चुनाव की होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में दोनों अधिकारियों ने जानकारी ली। बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इस संबंध में एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को मतगणना के दिन अपने क्षेत्रों में भ्रमण करके नजर रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक के बाद मंडलायुक्त व डीआईजी ने मंडी में स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना कराने का निर्देश दिया। डीएम एस. राजलिंगम व एसपी पवन कुमार ने तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार, एडीएम प्रशासन शेषनाथ, एडीएम वित्त अमरनाथ राय समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन