{"_id":"6a625b83bbe120627d086be4","slug":"no-payment-no-vaccination-paravets-halt-drive-in-lambhua-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161227-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भुगतान नहीं तो टीकाकरण नहीं, लंभुआ में पैरावेटों ने रोका अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भुगतान नहीं तो टीकाकरण नहीं, लंभुआ में पैरावेटों ने रोका अभियान
Thu, 23 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ। खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के बीच पशु चिकित्सालय में तैनात पैरावेट कर्मियों ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण कार्य ठप कर दिया। पैरावेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह राठौड़ की मौजूदगी में कर्मियों ने घोषणा की कि पशुगणना और सातवें चरण के लंबित भुगतान के बिना वे फील्ड में जाकर टीकाकरण नहीं करेंगे। इससे क्षेत्र में चल रहा वैक्सीनेशन अभियान प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विभाग एक ओर पैरावेटों को टीकाकरण के लिए गांवों में भेज रहा है, जबकि प्रमुख सचिव स्तर पर उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बुधवार को ही जिले में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष लालजी पाल, तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पैरावेट मौजूद रहे।