फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No nomination on first day, 13 including SP leader took 22 sets of papers

Sultanpur News: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, सपा नेता समेत 13 ने लिए 22 सेट पर्चे

Tue, 30 Apr 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
No nomination on first day, 13 including SP leader took 22 sets of papers
सुल्तानपुर। छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में कोई नाम निर्देशन नहीं हो सका। शाम को तीन बजे तक सपा प्रत्याशी समेत 13 लोगों ने 22 सेट नाम निर्देशन पत्र लिए हैं। इसमें अधिकांश निर्दलीय हैं।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष में सोमवार की सुबह 11 बजे से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर कृत्तिका ज्योत्स्ना की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी के समर्थकों समेत 13 लोगों ने कक्ष में पहुंचकर 22 सेट नामांकन पत्र लिए। इसमें मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इंडिया के डॉ. शिवशंकर, जयप्रकाश, राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी के हरीलाल गौतम ने एक-एक सेट पर्चा लिया। समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी के उदयराज वर्मा ने चार-चार सेट नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय डेमोक्रेटिव फ्रंट के शशांक कुमार मिश्र ने दो, गिरीशलाल ने एक सेट, निर्दलीय बब्लू चौधरी वल्मीकि ने दो, जयराज गौतम ने दो, मोहम्मद आसिफ, मनोज कुमार, पूनम कोरी, पीतांबर निषाद ने एक-एक सेट पर्चा लिया। पर्चा लेने व प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचने वाले लोगाें को कलेक्ट्रेट के सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना पड़ा। व्यवस्था में एसपी सोमेन बर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल, सीओ सिटी शिवम मिश्र, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल लगे रहे। प्रवेश करने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर के जरिए भी चेकिंग होती रही। जिले में एक मई से नामांकन दाखिल होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed