{"_id":"644db436f432519fee10c500ec521ffc","slug":"no-lesson-from-punjab-terror-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घटना से भी नहीं चेता रेल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घटना से भी नहीं चेता रेल प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंजाब में हुई आतंकवादी घटना के बाद भी रेल सुरक्षा में लगी इकाइयां निष्क्रिय रहीं। स्टेशन परिसर में कहीं भी चौकसी नहीं दिखी। इस घटना के 48 घंटे के बाद भी स्टेशन परिसर में मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर नहीं लगाए गए। छोटे गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी नदारद मिले। प्लेटफार्मों पर गश्त करने के बजाए आरपीएफ-जीआरपी सिपाही थानों तक सिमटे रहे।
विज्ञापन
केस-1
स्थानीय स्टेशन के पुराने गेट पर बुधवार की दोपहर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं मिला। यात्रियों की निगरानी करने के लिए लगाए गए टीसी भी ड्यूटी से गायब मिले। सुरक्षा के लिए मुख्यालय से भेजे गए उपकरण नहीं लगे मिले।
विज्ञापन
केस-2
सुल्तानपुर जंक्शन के मुख्य गेट पर लगने वाला मेटल डिटेक्टर नदारद मिला। जीआरपी थाने पर इस संबंध में बताया गया कि वीआईपी के आने पर ही मेटल डिटेक्टर गेट लगाए जाते हैं। सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी स्टेशन पर नहीं देखे गए।
विज्ञापन