फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No less frigid cold from Wester

पछुआ हवा से नहीं कम हो रही गलन भरी ठंड

Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
No less frigid cold from Wester
सुल्तानपुर। जिले में पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को भी लोगों को गलन भरी ठंड से परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब बाठ बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ने और पछुआ हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब आठ बजे कोहरा साफ हो गया और धूप निकल आई। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन

धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम होने पर फिर से गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ने और पछुआ हवा चलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 16.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed