{"_id":"66a7f801ac54d437770ba7c8","slug":"no-improvement-in-overloading-suffering-from-power-cuts-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-116597-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ओवरलोडिंग में सुधार नहीं, बिजली कटौती से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ओवरलोडिंग में सुधार नहीं, बिजली कटौती से बेहाल
Tue, 30 Jul 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपकेंद्र के फीडरों में ओवरलोडिंग की दिक्कत बढ़ गई है। इसकी वजह से बिजली कटौती की जा रही है। साथ ही ट्रिपिंग की भी समस्या बढ़ गई है। रविवार की रात पंजाबी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को भी शहर में बिजली की कटौती जारी रही।
डाकखाना उपकेंद्र का पुलिस लाइन और राजकीय फीडर ओवरलोड चल रहा है। इसके अलावा दरियापुर उपकेंद्र का देहात (400) फीडर, टीपीनगर का साउथ फीडर और केएनआई का सिटी फीडर भी ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है। इसके चलते कटौती और ट्रिपिंग हो रही है। रविवार की रात 11 बजे शहर के पंजाबी कॉलोनी का ट्रांसफामर्र फुंक गया था। इससे बिजली न मिलने से मोहल्ले के लोगों को उमसभरी गर्मी में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू की गई। करीब 11 बजे केबल बदलने के कार्य को लेकर आपूर्ति ठप कर दी गई। केबल बदलने का कार्य रातभर चलेगा। डाकखाना उपकेंद्र के एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि फीडरों पर ओवरलोड की वजह से समस्या हो रही है। फिर भी विद्युत व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
28 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 250 गांवों की आपूर्ति पांच फीडरों से की जाती है। रविवार को सुबह हालापुर फीडर की मशीन में खराबी और कंट्रोल रूम की डीसी फेल होने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे हालापुर फीडर से जुड़े शैलखा, डीह भिखारी, किसनागरपुर, बहरी, मीनूपुर, बिरसिंहपुर, कटात पुरुषोत्तमपुर, देवरी तारनपट्टी, आनूपुर समेत 50 गांवों की बिजली सोमवार दोपहर तक करीब 28 घंटे बाधित रही। रविवार की शाम उपकेंद्र पर हुए फाॅल्ट की जानकारी मिलते ही दर्जनों आक्रोशित उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों के दबाव में रात में कर्मियों को बुलाकर मशीन ठीक कराने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरी रात लोगों को भीषण गर्मी में जागकर बितानी पड़ी।
विज्ञापन
विद्युत कटौती ने छीना उपभोक्ताओं का सुकून
धम्मौर (सुल्तानपुर)। धम्मौर उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में आई तकनीकी खामी से आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का सुकून छीन लिया। सुबह करीब 11.30 बजे से विद्युत उपकेंद्र के धम्मौर फीडर के उपभोक्ताओं को सात से आठ घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। आठ घंटे की कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे दिए। उपभोक्ता विपिन, संतोष, राजेंद्र, राकेश, राजेश आदि का कहना है कि दोपहर के समय उमस भरी गर्मी और बिजली नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि धम्मौर उपकेंद्र के एक बड़े ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी कमी आ गई थी। खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक की नाराजगी पर चार जेई बदले
सुल्तानपुर। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नगर विधायक विनोद सिंह की नाराजगी का असर अब दिखने लगा है। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने प्रशासनिक आधार पर केएनआई फीडर के जेई रविशंकर मौर्य को भटमई उपकेंद्र और रविन्द्र तिवारी को केएनआई उपकेंद्र पर तैनात किया है। इसके अलावा विवादित विजिलेंस की जेई मनीषा वर्मा को फरीदीपुर उपकेंद्र में तैनात किया गया है। जबकि फरीदीपुर में तैनात अवधेश पाल को विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।