{"_id":"573f405b4f1c1b427cac7071","slug":"no-cool-box-in-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में नहीं लगे कूल बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में नहीं लगे कूल बॉक्स
Amarujala Bureau
Updated Fri, 20 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
बस यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम बसों में सफर करने वाले यात्रियों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है। रोडवेज की किसी भी बस में अभी तक पानी रखने के लिए कूल बॉक्स नहीं लगाया जा सका है। इससे रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
डिपो के जिम्मेदार अधिकारी बसों में कूल बॉक्स लगाने का आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
बीते दिनों रोडवेज की बसों में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया था। इसमें कंडक्टरों को बसों में कूल बॉक्स में पानी की बोतलें रखकर उन्हें यात्रियों को मांगने पर देने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को रोडवेज की बसों का मुआयना किया गया तो किसी भी बस में न तो कूल बॉक्स लगा मिला और न ही पानी। रोडवेज के कई परिचालकों ने बताया कि बस में कूल बॉक्स नहीं लगाया गया है। बसों में पानी रखने के लिए कूल बॉक्स नहीं लगाया जाने के पीछे सुल्तानपुर डिपो के अधिकारी विभागीय उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
बसों में पानी उपलब्ध नहीं होने से भीषण गर्मी में बस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।