{"_id":"65736868d8dcd59f2706e6a4","slug":"nine-selected-in-employment-fair-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-6463-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोजगार मेले में नौ का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोजगार मेले में नौ का चयन
Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले को देखकर लगा कि जिले में बेरोजगारी समाप्त हो गई है या फिर ऐसे मेलों के नाम पर अफसर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में सिर्फ एक ही कंपनी आई थी। पंजीयन भी केवल 26 बेरोजगारों ने कराया था। इनमें से मात्र नौ का ही चयन हुआ। इन्हें भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए।
प्रदेश सरकार बेरोजगारों को निजी कंपनी में रोजगार दिलाने के लिए हर जिले में रोजगार मेलों का आयोजन करवा रही है। किंतु कई विभागों के समन्वय से होने वाला यह मेला सुल्तानपुर में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। अधिकारी बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने के लिए कंपनियां नहीं बुला पा रहे हैं। शायद इसी वजह से रोजगार मेलों का प्रचार-प्रसार भी नहीं करते ताकि बेरोजगार ज्यादा संख्या में न पहुंचें और हंगामे की नौबत न आए।
शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले में लखनऊ की ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही बेरोजगारों के चयन के लिए आई थी। कंपनी के चीफ साइंटिस्ट डॉ़ एसए अंसारी ने बताया कि चयनित युवाओं को उनकी योग्यतानुसार 21,000 से लेकर 30,000 रुपये तक वेतन दिया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुल 135 युवाओं की जरूरत है। किंतु रोजगार मेले में केवल 26 आवेदक ही आए जिसमें से मात्र नौ आवेदकों का ही चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ही इन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा। ऐसे में इन नौ लोगों के रोजगार की गारंटी भी संदेह के दायरे में है।
इन युवकों का किया गया चयन
कंपनी ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर अनिल यादव, अवतार हैदर, दीपक मिश्रा, चंदन पाल, चंद्रबोस पाल, ओम प्रकाश सोनी, अभिज्ञान दूबे, आकाश पांडेय व इंद्रजीत का चयन किया।
बेरोजगारों से होती है धोखाधड़ी भी
बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेलों में सीधे नियुक्ति पत्र न देकर कंपनी में बुलाया जाता है। बेरोजगारों के वहां जाने पर अतिरिक्त शर्तें थोप दी जाती हैं, कठिन लक्ष्य दे दिए जाते हैं जिससे युवा काम छोड़कर जल्दी भाग आते हैं। हालांकि जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनूप तिवारी कहते हैं कि सुल्तानपुर में अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। लगातार फीडबैक भी लिया जाता है।
11 दिसंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
प्रचार-प्रसार के कारण नाकाम हुए रोजगार मेले के बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप कहते हैं कि इस बार प्रचार कम हो पाया था। 11 दिसंबर को कटका खानपुर के ऋषिराज सिंह महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले के लिए ज्यादा तैयारी की जा रही है। वहां कंपनियां भी ज्यादा आएंगी।