फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nine players received medals in national kick boxing

नेशनल किक बॉक्सिंग में जिले के नौ खिलाड़ियों को मिले मेडल

Tue, 31 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nine players received medals in national kick boxing
सुल्तानपुर। रायबरेली जनपद के गोमती स्टेडियम में यूपी किक बॉक्सिंग संघ की ओर से बीते 27 से 29 दिसंबर के बीच 14 वीं नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के नौ खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

रायबरेली के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित गोमती स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 से 29 दिसंबर के बीच 14वीं नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें जिले से 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अभिनव पांडेय ने सिल्वर मेडल, अवधेश निषाद, तनवीर हाशमी, पिंटू विश्वकर्मा व गंगाराम ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में कोमल पांडेय को कांस्य पदक मिला। जूनियर बालक वर्ग में नरेंद्र कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में शशांक यादव को रजत व शाश्वत शरन सिंह को कांस्य पदक मिला। सीनियर किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिनव पांडेय ने बताया कि चैंपियनशिप में यूपी टीम से जिले के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था। इसमें नौ खिलाड़ियों को मेडल मिला। सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed