{"_id":"5fc7bd708ebc3eefb700c52d","slug":"nine-irrigation-workers-found-missing-in-dm-s-inspection-sultanpur-news-lko5528588193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले नौ सिंचाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले नौ सिंचाई कर्मी
विज्ञापन
सुलतानपुर। शहर के सिविल लाइंस स्थित शारदा सहायक खंड-16 के कार्यालय का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही खंडीय कार्यालय में ही स्थित प्रथम, तृतीय व पंचम उप कार्यालयों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के समय खंडीय कार्यालय में नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता को अनुपस्थित कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया।
बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सिंचाई विभाग के शारदा सहायक खंड-16 कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में ही स्थित सिंचाई विभाग के प्रथम, तृतीय व पंचम उप कार्यालयों का भी डीएम ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उप खंडीय कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के समय खंडीय कार्यालय में नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले लेकिन दो कर्मचारी पांच मिनट में आ गए। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता को कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए।
सिंचाई कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान सिंचाई खंड कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।