{"_id":"6065ec398ebc3ed82e4a389a","slug":"nine-houses-burnt-in-fire-sultanpur-news-lko572189649","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैहनाखुर्द में लगी आग, नौ मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैहनाखुर्द में लगी आग, नौ मकान राख
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय थाना क्षेत्र के हैहनाखुर्द गांव निवासी पंचम के घर में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे लेकिन तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई।
इस दौरान आग ने सियाराम, परशुराम, भद्दल, बुद्धू, बब्बू, रोशन, सावित्री, श्याम नारायण के मकान को भी चपेट में ले लिया। सभी नौ मकानों का सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से पांच शूकर और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार और सीओ राजाराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे। तहसील की तरफ से पीड़ित लोगों की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।