फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nine-hour mega block, track repaired, passengers worried

Sultanpur News: नौ घंटे का मेगा ब्लॉक, की गई रेलपथ की मरम्मत, यात्री परेशान

Sun, 16 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nine-hour mega block, track repaired, passengers worried
अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग के फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर काम करते कर्मचारी।
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग पर कूरेभार और चौरे स्टेशन के बीच रेलवे की ओर से रविवार को सुबह 9:00 बजे से नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक की मरम्मत का कार्य कराया गया। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे काम पूरा होने पर आवागमन बहाल किया गया।
विज्ञापन


कूरेभार-चौरे रेलवे स्टेशन के बीच फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक की मरम्मत के लिए पहले से सामान मंगाकर रखे गए थे। मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे की ओर से फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पुराने रेल ट्रैक को बदला गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चक रेल, पुरानी फिटिंग में परिवर्तन किया गया। रेल ट्रैक की हाइट को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान साकेत डाउन एक्सप्रेस को कॉशन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने बताया कि पटरी को बीसीएम मशीन की मदद से ऊपर उठाया गया और डब्ल्यूएसटी मशीन से ब्लाॅस्ट पैकिंग का कार्य किया गया। इस दौरान सेक्शन इंजीनियर संदीप कुमार के नेतृत्व में 40 रेलवे ट्रैक मैन लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को एक किमी का देना पड़ा 10 रुपया किराया
फूलपुर क्रॉसिंग बंद होने का सबसे बड़ा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा। शारदा सहायक खंड–16 पुल के पास भी पुलिस ने वाहनों को रोककर धनजई होते हुए पटना मार्ग से कूरेभार की ओर भेजा गया। मार्ग बंद होने से बाइक सवार पगडंडियों और गांव की गलियों का सहारा लेते हुए गंतव्य तक पहुंचे। क्रॉसिंग से कूरेभार तक महज एक किलोमीटर की दूरी है।

इसके बावजूद बैटरी रिक्शा चालकों ने प्रति सवारी 10 रुपये तक वसूल किया। मजबूरी में यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया अदा करना पड़ा। कार व अन्य बड़े वाहनों को शाम तक दूसरे मार्गों से गुजरना पड़ा। कुछ वाहन कुड़वार से शहर होते हुए कूरेभार के लिए निकले। यही हाल बेलवाई की ओर से आने वाले वाहनों का रहा। अधिकांश वाहन कूरेभार से शहर होते हुए कुड़वार के रास्ते निकले। शाम को आवागमन बहाल होने के बाद यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed