{"_id":"a74775e9a38de95bbca43c2d8dc28adf","slug":"nine-cattle-killed-from-infectious-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारी से नौ मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारी से नौ मवेशियों की मौत
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं की मौत से पशुपालकों में हड़कंप मचा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने संक्रमित पशुओं का इलाज शुरू कर दिया है।
स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलवा के राजस्व गांव करौंदी में बीते 19 नवंबर को सबसे पहले हरीराम प्रजापति की दो दुधारू भैंसें फ्ल्यूरो निमोनिया नामक संक्रमित बीमारी की चपेट में आईं। 14 से 15 घंटे के भीतर दोनों भैंस की मौत हो गई।
इसके बाद गांव के अमरनाथ प्रजापति की एक भैंस, रामसिंह की एक भैंस, मलवा गांव के ही राधेश्याम सिंह की एक गाय की मौत हो गई है। अधिकतर पशुपालक झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराते रहे। इसके बावजूद किसी ने इसकी सूचना जिम्मेदारों को नहीं दी।
विज्ञापन
बुधवार की रात एक बार फिर फ्ल्यूरो निमोनिया की वजह से हरीराम वर्मा के दो पड़वे, रघुनाथ की दो दुधारू भैंस व पास के गांव हमजाबाद के दयाशंकर की एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालकों की सूचना पर ढेमा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा टीम के साथ पहुंचे।
उन्होंने जांच में फ्ल्यूरो निमोनिया नामक संक्रमित बीमारी की पुष्टि की। वहीं विधायक अरुण वर्मा ने भी गांव पहुंच संक्रमित मवेशियों के इलाज का दायित्व टीम को सौंपा।