{"_id":"68b0bc2ce82afca11401ce48","slug":"nikla-amaris-march-in-tense-atmosphere-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139694-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गमगीन माहौल में निकला अमारी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गमगीन माहौल में निकला अमारी का जुलूस
Fri, 29 Aug 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकला। मनियारपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में अमारी का जुलूस निकाला गया। इसके पहले बुधवार रातभर शब्बेदारी हुई। बड़ा इमामबाड़ा में मजलिस को मौलाना सैय्यद मोहम्मद सकलैन बाकरी लखनऊ ने संबोधित किया। शब्बेदारी व जुलूस का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया। जुलूस की नकाबत जीशान आजमी आजमगढ़ ने किया।
जुलूस बड़ा इमामबाड़ा से तय रास्तों से होते हुए छोटे इमामबाड़ा पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान मौलाना मुशीर अब्बास खान, मौलाना आजम मेहंदी, मौलाना सैयद नकी रजा जैदी, मौलाना आजम हुसैन अंबेडकरनगर, मौलाना फकीह हैदर सुल्तानपुरी ने तकरीर की। जुलूस में अंजुमन रौनके अजा सिरसी मुरादाबाद, अंजुमन जाफरिया दोसीपुरा बनारस, अंजुमन मासूमिया लोरपुर अंबेडकरनगर अंजुमन हैदरी सिरसी मुरादाबाद, अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली अमेठी ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।
जुलूस में शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सबील का इंतजाम किया गया था। अंजुमन हैदरिया मनियारपुर की तरफ से मौलाना नादिर व जियाफत हुसैन ने अंजुमनों व जायरीनों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर हुसैनी आर्मी के अध्यक्ष फजल रिजवी फैज व अन्य लोग मौजूद रहे।