फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Night vision cameras will also be installed in the strong room

Sultanpur News: स्ट्रांग रूम में भी लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे

Wed, 05 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Night vision cameras will also be installed in the strong room
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष-2026 की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों को परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस बार स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में 127 केंद्रों का निर्धारण किया गया था। केंद्रों की संख्या में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने बताया कि विद्यालयों का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है, 10 नवंबर इसकी अंतिम तिथि निर्धारित है। विभागीय स्तर से आवेदन करने वाले विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन भी जल्द शुरू होने वाला है, नवंबर के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट के बाद परिषद की ओर से पहले केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। उस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों पर सुनवाई कर जिला स्तरीय समिति अंतिम रिपोर्ट परिषद को सौंपेगी। इसके बाद दिसंबर के अंत तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
केंद्र चयन के लिए लागू है अंक प्रणाली
केंद्र चयन के लिए इस बार अंक प्रणाली लागू की गई है। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वाले विद्यालयों को 10 अंक की वरीयता दी जाएगी। पर्याप्त क्षमता, सुरक्षित भवन, शौचालय, पेयजल और जेनरेटर की सुविधा वाले विद्यालयों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। एक केंद्र पर न्यूनतम 250 और अधिकतम 2200 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। केंद्र में दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा, विद्यालय से 12 किमी से अधिक दूर केंद्र नहीं रहेंगे।
इनसेट
जिले में संचालित हैं 331 माध्यमिक विद्यालय
जिले भर में कुल 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इसमें 25 राजकीय विद्यालय है, जबकि 58 विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त हैं। इसके अलावा 248 विद्यालय वित्त विहीन संचालित है। परीक्षा केंद्रों में सर्वाधिक संख्या वित्त विहीन विद्यालयों की रहती है। मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज हर बार स्ट्रांग रूम के आरक्षित किया जाता है।


मानक पूरा करने वाले ही बनेंगे केंद्र
यूपी बोर्ड से जारी मानक का सत्यापन कराया जाएगा। जो विद्यालय मानकों को पूरा करेंगे, वही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, नकल रोकने के लिए हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए।-सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed