फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Newly elected Bar President and General Secretary assume office

Sultanpur News: निर्वाचित बार अध्यक्ष व महासचिव ने संभाला कार्यभार

Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Bar President and General Secretary assume office
 दीवानी न्यायालय के संघ भवन में मौजूद नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस दौरान निर्वाचित बार अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र और महासचिव सूर्यनाथ यादव समेत अन्य पदाधिकारियों को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी। बार अध्यक्ष व महासचिव ने भी अधिवक्ता हित में हर संभव कार्य व प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

दीवानी संघ भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा का कार्यक्रम तय किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए जिला जज सुनील कुमार, डीएम इंद्रजीत सिंह व एसपी विनीत जायसवाल के प्रति आभार प्रकट किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र, महासचिव सूर्यनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणा शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी, सहसचिव पुस्तकालय अमित कुमार मिश्र, सहसचिव प्रशासन शोभावती, सहसचिव खुर्शीद क्लब शिवबहादुर मौर्य, निर्विरोध रही ट्रेजरार शशि सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य ध्रुव कुमार पांडेय, राजकुमार गौड़, अनीस अहमद व निर्विरोध सदस्य सरोज सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य राम भवन मौर्य, रोमेश पांडेय, नीरज शुक्ल व नीतू यादव को जीत की बधाई दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य सूर्यप्रसाद पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवमंगल शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, नरेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश पांडेय, राजेश द्विवेदी, मो. अनवर, सुकनाथ यादव, शुकदेव यादव, अशोक यादव, शिशिर सिंह, विजय पांडेय, प्रज्जवल श्रीवास्तव, देवेश यादव, मुकेश यादव, विपिन मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed