{"_id":"60faf16d8ebc3e789e0618c3","slug":"newly-appointed-teacher-gets-appointment-letter-sultanpur-news-lko588147593","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे
विज्ञापन
12. सुल्तानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र ग्रहण करती शिक्षिका।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में 131 युवाओं को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
69,000 शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की काउंसिलिंग 28 व 29 जून को केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई थी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में 135 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। कागजातों की जांच के बाद चार अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं।
131 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सभागार में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। शहर विधायक सूर्यभान सिवंह, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स व बीएसए दीवान सिंह यादव ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन को टेलीकास्ट किया गया। इस मौके पर बीईओ केके सिंह, अरविंद सिंह, विपुल उपाध्याय, पंकज सिंह, अविनाश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुकदमे के फेर में फंसी नौकरी
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग करा चुकी एक युवती को नियुक्ति पत्र इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। मामले में जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान करने या नहीं करने पर विचार किया जाएगा।
बाद में आवंटित होगा विद्यालय
बीएसए दीवान सिंह यादव के मुताबिक शासन के निर्देश पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पूर्ण की जाएगी। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्व की भांति ऑनलाइन ही होगी।