{"_id":"6a5d1960498a59ed970d7f09","slug":"new-responsibilities-assigned-to-office-bearers-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160875-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पदाधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पदाधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां
Mon, 20 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय भवन में आयोजित अखिल भारतीय कल्याण परिषद की बैठक में मनोनीत पदाधिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की जिला इकाई का शनिवार को क्षत्रिय भवन में विस्तार किया गया। राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां घोषित की गईं।
प्रदेश सचिव अनिल सिंह (पूर्व डीपीआरओ) ने संगठन की पूर्व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए समाज हित में कार्यों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जबकि 13 अगस्त को सवर्ण आयोग के गठन की मांग पर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस दौरान डॉ. आरपी सिंह, विजय बहादुर सिंह, हुबदार सिंह, अमर बहादुर सिंह सहित कई लोगों को जिला संरक्षक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, मीडिया प्रभारी, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य सहित विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।