{"_id":"612e578a8ebc3eb4da7737f1","slug":"new-born-found-in-bushes-admit-sultanpur-news-lko5934657170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: झाड़ी में मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: झाड़ी में मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती
Wed, 01 Sep 2021 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:13 PM IST
सार
सुल्तानपुर के एक इलाके में झाड़ियों में नवजात बच्ची पड़ी मिली है। वह एक कपड़े में लिपटी हुई थी और रो रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। मोतिगरपुर-दोस्तपुर संपर्क मार्ग पर ढेमा बाजार के पास स्थित मुड़हा माइनर के नजदीक झाड़ियों में मंगलवार को शाम करीब एक नवजात बच्ची पाई गई है। उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे, तो बच्ची एक कपड़े में लिपटी चीटियों के बीच चिल्ला रही थी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेमा में कार्यरत रसोइया शोभावती पत्नी बाबूराम ने उसे उठाकर साफ किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार ने एंबुलेंस की मदद से नवजात को सीएचसी मोतिगरपुर ले गए।
क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी गीता पत्नी शिवकुमार ने पुलिस की मौजूदगी में नवजात बच्ची को पालन पोषण के लिए ले लिया है। गीता निसंतान है। गीता का पति शिवकुमार ठेला लगाकर फल बेचता है।