{"_id":"659af9acf6c778ea8406d2d7","slug":"nevada-defeated-gopalpur-by-two-wickets-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7886-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नेवादा ने गोपालपुर को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नेवादा ने गोपालपुर को दो विकेट से हराया
Mon, 08 Jan 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में विकवाजीतपुर के मेला बाग मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन रविवार को तीन मुकाबले हुए। नेवादा, सहाबागंज व नौबस्ता ने अपने-अपने मुकाबले जीते। टूर्नामेंट में सोमवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। इनमें 16 टीमें आमने-सामने होंगी।
पहला मैच नेवादा और गोपालपुर के बीच हुआ। गोपालपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में सभी विकेट खोकर 69 रन बनाए। जवाब में नेवादा की टीम के खिलाड़ी ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अब्दुल रहे जिन्होंने दो ओवरों में 11 रन देकर पांच विकेट झटके।
टूर्नामेंट का दूसरा मैच बालमपुर व सहाबागंज के बीच खेला गया। सहाबागंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में सभी विकेट खोकर 83 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बालमपुर की टीम 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। सहाबागंज ने 16 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच परवेज रहे जिन्होंने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
तीसरा मैच इस्लामगंज और नौबस्ता के बीच हुआ। नौबस्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 102 रन बनाए। इस्लामगंज की टीम आठवें ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नौबस्ता ने 21 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सत्यम रहे जिन्होंने 10 गेंदों पर 26 रन बनाते हुए दो विकेट झटके।
टूर्नामेंट में सोमवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। निर्णायक अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे। संचालन प्रिंस वर्मा व चौधरी आशुतोष ने किया। इस अवसर पर प्रदीप दुबे, विवेक पांडे, विनोद वर्मा, अमर बहादुर वर्मा, बबलू, दिनेश वर्मा व रोहित मौजूद रहे। आयोजक मंडल में जगन्नाथ वर्मा व मुनेंद्र मिश्रा शामिल रहे।