{"_id":"6935c8bd953d5755d709be73","slug":"narharpur-crossing-remained-closed-causing-inconvenience-to-commuters-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-145853-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंद रही नरहरपुर क्रॉसिंग, परेशान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंद रही नरहरपुर क्रॉसिंग, परेशान रहे राहगीर
Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर काम करते लोग।
लंभुआ। सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर मौजूद नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को रेल ट्रैक की मरम्मत शुरू हुई। क्रॉसिंग पर दो दिन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बंद होने से लोगों को दो से पांच किमी की दूरी अधिक तय करनी पड़ी।
सुबह करीब आठ बजे 30 से अधिक मजदूर रेल ट्रैक की मरम्मत करने के लिए जुटे। एसडीएम ने लंभुआ व चांदा पुलिस को रोड डायवर्जन के निर्देश दिए थे।
वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) एल ब्राइक ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद रेल ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। अप रेल ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हुआ तो जेसीबी से सड़क पर मौजूद गिट्टी व मिट्टी हटाई गई।
मजदूरों ने बची गिट्टी व मिट्टी हटाकर ट्रैक की मरम्मत की। लोगों ने नरहरपुर, आनापुर व कोथरा अंडरपास का उपयोग किया। लोगों को दो से पांच किमी तक अधिक दूरी तय करनी पड़ी। रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ रेल ट्रैक की मरम्मत का काम दूसरे दिन सोमवार तक जारी रहेगा।