फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NAAC gave A grade to Kamla Nehru Institute

Sultanpur News: कमला नेहरू संस्थान को नैक ने दिया ए ग्रेड, वैधता 2028 तक बढ़ी

Sat, 06 Jul 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
NAAC gave A grade to Kamla Nehru Institute
सुल्तानपुर। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान को नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) ने ए ग्रेड की मान्यता प्रदान की है। इसके साथ की अब कॉलेज की वैधता बढ़कर दिसंबर-2028 हो गई है। प्रमाणपत्र जारी होने के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है।
विज्ञापन



कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान का यह वैधता विस्तारण सत्र 2023-24 में कमला नेहरू संस्थान को स्वायत्तशासी मान्यता मिलने एवं 2019 से 2024 तक उत्कृष्ट एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर नैक संस्था ने प्रदान किया है। कमला नेहरू संस्थान ने 2019 में नैक ए ग्रेड प्राप्त संस्थान का गौरव प्राप्त किया, जिसकी वैधता मई 2024 तक ही है। इस आशय का पत्र नैक के निदेशक ने संस्थान को प्रेषित किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर इन्होंने कहा कि यह कमला नेहरू संस्थान के शैक्षणिक स्तरोन्नयन का परिणाम है।
विज्ञापन


इस मौके प्राचार्य ने संस्थान के आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. प्रवीण कुमार सिंह समेत सभी को बधाई दी। प्रबंधक विनोद सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि संस्थान की इस उपलब्धि में प्राचार्य के साथ ही उप प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ ओबैद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष कुशवाहा, डॉ. अवधेश दूबे का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed