{"_id":"63ce7535ed3c8660a0331848","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-62805-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन घंटे बंद रही चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन घंटे बंद रही चीनी मिल
Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर में रविवार शाम अचानक खराबी आ गई। इसके चलते मिल में गन्ने की पेराई को बंद कर दिया गया। बॉयलर को दुरुस्त करने में करीब तीन घंटे लग गए जिसके बाद मिल चालू हो सकी।
गन्ने की पेराई के दौरान रविवार शाम मिल के बॉयलर में जूस जाने लगा। इसकी जानकारी होते ही गन्ने की पेराई को रोकने के साथ इंजीनियरों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चीनी मिल के इंजीनियर विवेक यादव ने बॉयलर व अन्य संयंत्रों की छानबीन की।
करीब तीन घंटे चली मशक्कत के बाद रात में बॉयलर की खराबी को दूर किया जा सका। इसके मिल को चालू कर गन्ने की पेराई फिर शुरू की गई। तीन घंटे मिल बंद रहने से गन्ने की तौल कराने को लेकर किसान परेशान रहे। मिल चलने से गन्ने की तौल भी शुरू कर दी गई। मिल प्रबंधन ने गन्ना लदी ट्रालियों अधिक संख्या को देखते हुए 23 जनवरी को पहली सफाई के लिए चीनी मिल बंद करने की तिथि को अभी टाल दिया है। इंजीनियर विवेक यादव ने बताया कि मिल को चालू कर दिया गया है। (संवाद)