{"_id":"63ce75381e312e60b8625917","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-62408-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शराब और बीयर की दो दुकानों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शराब और बीयर की दो दुकानों को किया सील
Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आबकारी विभाग की टीम ने बरौंसा स्थित शराब की दुकान और बिरसिंहपुर में स्थित बीयर की एक दुकान रविवार को सील कर दी। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई।
आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि जयसिंहपुर क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी तेज कुमार शुक्ला उर्फ तेजा के सगे भतीजे सत्यम शुक्ला ने गलत शपथ पत्र और तथ्यों को छिपाकर चरित्र प्रमाणपत्र पुलिस विभाग से जारी करा लिया था। उसके आधार पर दुकानों के लाइसेंस हासिल किए थे। पुलिस की जांच में तथ्यों को छिपाकर प्रमाणपत्र बनवाने की बात सामने आई। एसपी ने अपनी रिपोर्ट डीएम रवीश गुप्ता को दी। जिला मजिस्ट्रेट ने सत्यम शुक्ला की दो दुकानों को निलंबित कर सील करने का आदेश दिया था। रविवार को आबकारी इंस्पेक्टर ने जयसिंहपुर पुलिस टीम के साथ बरौंसा स्थित शराब और बिरसिंहपुर में स्थित बीयर की दुकान को सील कर दिया।