{"_id":"63ce75330fa2454bcd3735f8","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-62160-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवक की हत्या का आरोप, प्रेमिका व उसकी मां पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवक की हत्या का आरोप, प्रेमिका व उसकी मां पर केस
Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाई ने मृतक की प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। उन पर मुआवजे में मिले 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
भदैंया क्षेत्र के मनिकापुर परासिन निवासी कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि वर्मा के छोटे भाई शेषमणि वर्मा उर्फ बिन्नू (38) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है।
मृतक शेषमणि के भाई राजमणि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका भाई हनुमानगंज बाजार में घर बनवाकर लिव इन रिलेशन में एक युवती के साथ रहता था। शेषमणि हनुमानगंज बाजार में दवा की दुकान चलाने के साथ एक मेडिकल कंपनी में रिप्रंजेटेटिव था। राजमणि के मुताबिक उनके भाई शेषमणि को फोरलेन के मुआवजे के रूप में 16 लाख रूपये मिले थे।
विज्ञापन
उसे पैसे को प्रेमिका और उसकी मां ने हड़प लिए। शेषमणि को नशे की ओवरडोज देने के बाद लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने राजमणि वर्मा की तहरीर पर युवती और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाली देहात के दरोगा राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि युवती व उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। युवती से पूछताछ भी की जा रही है।