{"_id":"63cc2f81a0dd083862063b4c","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-61297-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश के दो आरोपी
Sun, 22 Jan 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान चार दिन पहले युवती को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मिश्रपुर पुरैना गांव निवासी इदरीश के बेटे जन्मोत्सव पर गत मंगलवार को एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। रात करीब 10 बजे ऑर्केस्ट्रा में तीन युवतियां कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थीं। आरोप है कि गांव के राहुल वर्मा, सनी वर्मा और 10 अन्य लोग मंच पर नृत्य कर रही एक युवती को खींचकर दूर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने राहुल वर्मा, सनी वर्मा के साथ ही 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश के तहत केस दर्ज किया था। एसओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शनिवार को राहुल वर्मा और सनी वर्मा को गिरप्तार कर लिया गया।