{"_id":"63cc33ffb1e63c1b71138e5f","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-61195-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चीनी मिल की बिजली काटी, 78 लाख है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चीनी मिल की बिजली काटी, 78 लाख है बकाया
Sun, 22 Jan 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी मिल का बिजली कनेक्शन शनिवार को दोपहर बाद विद्युत वितरण की टीम ने काट दिया। मिल पर बिजली बिल के करीब 78 लाख रुपये बकाया है। हालांकि कनेक्शन कटने से मिल के संचालन पर असर नहीं पड़ा है।
बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ विद्युत वितरण मंडल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदारों में किसान सहकारी चीनी मिल भी शामिल है। उस पर करीब 78 लाख रुपये बकाया है। इस पर शनिवार को केएनआई उपकेंद्र के इंजीनियरों ने चीनी मिल का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि बिजली कनेक्शन कटने से मिल में गन्ना पेराई पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिल स्वयं की बिजली से संचालित हो रही है।
कनेक्शन कटने से आवासीय व कार्यालय को मिल से निकलने वाली बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई। प्रबंधक ने बताया कि मिल का संचालन हो रहा है। विद्युत वितरण के एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि केएनआई उपकेंद्र के सहायक अभियंता कुमार विकल्प व जेई राम जनम के नेतृत्व में गई टीम ने मिल का कनेक्शन बकाए में काटा है।