फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: 23 घंटे बंद रहे तीन बिजली उपकेंद्र

Sun, 22 Jan 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Jan 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। बिजली की हाईटेंशन लाइन मेें फॉल्ट से जिले के चार उपकेंद्र व सात फीडर शनिवार को बंद हो गए। इनमें तीन उपकेंद्रों से 23 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी। एक उपकेंद्र और चार फीडर करीब 10 घंटे बाद चालू हो सके। इससे करीब दो लाख आबादी को परेशानी हुई। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से धम्मौर, सरकौड़ा व कुड़वार उपकेंद्र बंद हो गए। एक साथ तीन उपकेंद्र बंद होने से विद्युत वितरण में खलबली मच गई। इंजीनियरों ने तीन उपकेंद्रों को चालू करने की कोशिश की लेकिन धम्मौर उपकेंद्र थोड़ी देर चलने के बाद फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट दूर करके शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बहाल होने के बाद तीनों उपकेंद्र से जुड़ी करीब डेढ़ लाख आबादी को राहत मिल सकी। इसके अलावा शु्क्रवार रात हाईटेंशन लाइन में खराबी से गारवपुर उपकेंद्र ब्रेकडाउन में चला गया। शनिवार सुबह खराबी की तलाश शुरू हुई। 15 घंटे बाद शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शंकरगढ़, किंदीपुर, ढखवा, चांदा, लंभुआ तहसील, रामपुर व धनपतगंज फीडर विभिन्न खराबियों के चलते शनिवार को अलग-अलग समय बंद हो गए। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रहरि ने बताया कि किंदीपुर, ढखवा, चांदा, रामपुर, लंभुआ तहसील फीडर 10 से 12 घंटे बंद रहे। गारवपुर उपकेंद्र व सात फीडर से जुड़ी करीब एक लाख आबादी बिजली कटौती से प्रभावित रही।

आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी समेत अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन उपकेंद्रों पर करीब 23 घंटे बिजली नहीं मिलने से लोगों के मोबाइल व इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। हालांकि ठंडक की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। अधिशाषी अभियंता अर्स-उल रहमान ने बताया कि धम्मौर व सरकौड़ा उपकेंद्र को रात में ही चालू करवा दिया गया था। दोबारा फॉल्ट आ गई। कुड़वार उपकेंद्र को शनिवार सुबह चालू करवा दिया गया था लेकिन उपकेंद्र शाम तक रोस्टर में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed