{"_id":"63cc30adfcccc50bbd560672","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-61117-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों की गीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों की गीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Sun, 22 Jan 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन में आयोजित एक समारोह में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार ओसामा शारिक व प्रतिभा तिवारी को दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधिका आशा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, समूह गान, एकल गीत आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए पासिंग पार्सल, म्यूजिकल चेयर, बैलून डांस का आयेजन कर विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सत्र 2022-23 में सौ फीसदी उपस्थिति का पुरस्कार अर्पित सिंह, राज वर्मा, सानिया व शीरीन को प्रदान किया गया। बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार ओसामा शारिक व प्रतिभा तिवारी को दिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट एवं डॉ. एनडी सिंह ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को जीवन में उच्च आचरण, सद्व्यवहार, बड़ों के आदर व सम्मान जैसे गुण अपनाने की सलाह दी।