{"_id":"63cadd54b2a178436046b7b0","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-59947-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बैंकों के लॉकर में रखे जाएंगे सीबीएसई के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बैंकों के लॉकर में रखे जाएंगे सीबीएसई के प्रश्नपत्र
Fri, 20 Jan 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए प्रश्नपत्रों को बैंकों के लॉकर में रखा जाएगा।
जिले में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए केएनआईसीई लालडिग्गी, महर्षि विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल नरायनपुर, केंद्रीय विद्यालय अमहट और एसके प्रेसिडेंसी स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर शेषमणि मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रश्नपत्रों को बोर्ड से सीधे बैंकों में भेजा जाएगा। केंद्रों का जिस बैंक में खाता होगा, प्रश्नपत्र उसी बैंक को भेजे जाएंगे। हर दिन परीक्षा केंद्र को प्रश्नपत्र लेने बैंक जाना होगा। बैंक के लॉकर से प्रश्नपत्रों के सील पैकेट प्राप्त होंगे, जिसे विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी।