{"_id":"63c9986c2311a1313a05a009","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-59265-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एग्जाम वॉरियर आर्ट प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एग्जाम वॉरियर आर्ट प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल
Fri, 20 Jan 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गनपत सहाय महाविद्यालय में आयोजित एग्जाम वॉरियर आर्ट प्रतियोगिता में आयुषी मौर्या को पहला स्थान मिला है।
प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 525 छात्रों ने हिस्सा लिया। एक घंटे की प्रतियागिता में बच्चों ने कला के जरिए परीक्षा के संबंध में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पीएम के परीक्षा पर चर्चा के बिंदु पर कई कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में केएनआईसीई की छात्रा आयुुषी मौर्या प्रथम, वृंदावन सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ग्रेसी सिंह द्वितीय व टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल की छात्रा सोन्या शमीम को तीसरा स्थान मिला। तीनों विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
10 सर्वेश्रेष्ठ पेंटिंग्स सर्टिफिकेट ऑफ एकसीलेंस व 25 श्रेष्ठ पेंटिंग्स को सुपीरियर आर्ट वर्क का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्रों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को परीक्षा की टेंशन नहीं लेेने की सीख दी। सांसद के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने छात्र परीक्षा से डरे नहीं बल्कि तैयारी कर आत्मबल को मजबूत करें।