फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murdered for harassing girlfriend's sister

Sultanpur News: प्रेमिका की बहन को तंग करने पर की थी सफदर की हत्या

Thu, 24 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murdered for harassing girlfriend's sister
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र गोसाईगंज में 20 अगस्त को हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी नीरज ने अपनी प्रेमिका की बहन को तंग किए जाने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ यह हत्या की थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त असलहे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मो. हसनैन के छोटे पुत्र सफदर इमाम की बरुई गांव के पास सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जासापारा गांव के पंकज कुमार, नीरज सिंह और बरुई गांव के राज सिंह उर्फ राजा सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



एसपी सोमेन बर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि पूछताछ में नीरज सिंह ने कहा कि वह बरुई गांव निवासी एक युवती से प्रेम करता है। उसकी प्रेमिका ने बताया था कि सफदर इमाम उसकी छोटी बहन को तंग करता है और उसके रास्ते में कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर गिराता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह सुनकर नीरज ने सफदर इमाम को सबक सिखाने की ठान ली थी। 20 अगस्त की सुबह सफदर जासापारा गया था। जब वह बरुई की तरफ से होकर अपने गांव सुरौली जा रहा था तो नीरज अपने साथी राजसिंह उर्फ राजा व पंकज कुमार को लेकर अंबेडकर पार्क के पास पहुंच गया था। करीब पौने 10 बजे उसने बाइक से आ रहे सफदर को रोक लिया।

प्रेमिका की बहन के मामले को लेकर नीरज व सफदर में विवाद होने लगा। इस दौरान सफदर ने उसे थप्पड़ मार दिया तो राज सिंह ने असलहे से उस पर फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। फिर नीरज ने अपने असलहे से उसे सामने से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों असलहे भी बरामद कर लिए। वारदात के पर्दाफाश में गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक आरवी सुमन, एसआई कन्हैया कुमार पांडेय, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह व अन्य पुलिस कर्मी ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed