फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

Sultanpur News: रंजिश में महिला को लाठी से पीटकर मार डाला

Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
murder
फूलजहां। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में रविवार दोपहर चचिया सुसर ने रंजिश में एक महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चचिया सुसर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मृतका की सास ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ताजुद्दीनपुर गांव निवासी समसुद्दीन परदेश में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी फूलजहां (32) अपनी बेटी मुस्कान (8), बेटे शाहिल (4) और सास फातिमा के साथ रहती है। समसुद्दीन का अपने चचेरे चाचा मुस्तफा से रंजिश चल रही है। रविवार दोपहर दो बजे समसुद्दीन की पत्नी फूलजहां घर के बाहर मौजूद थी। आरोपी है कि लाठी लेकर वहां पहुंचे मुस्तफा ने फूलजहां को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में फूलजहां मरणासन्न हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर राहुलनगर चौकी प्रभारी तनवीर व अन्य पुलिस कर्मियों ने फूलजहां को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मृतका की सास फातिमा की तहरीर पर मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत से सहमे बच्चे
फूलजहां की मौत से बेटी मुस्कान और मासूम बेटा शाहिल बेहद डरे हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि फूलजहां की मौत की सूचना उसके पति समसुद्दीन को फोन से दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed