{"_id":"63bb09cfe7e4924e6c63e5ab","slug":"murder-sultanpur-news-lko6657060103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तांत्रिक के चक्कर में मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तांत्रिक के चक्कर में मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला
विज्ञापन
पीपल के पेड़ के पास बैठकर पूजा करती मंजू।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के धनऊडीह गुमवा गांव में कथित तांत्रिक के कहने पर रविवार सुबह एक मां ने बलि के नाम पर अपने दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। महिला ने एक चौरा पर बच्चे को रखकर फावड़े से काट डाला। जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। अंधविश्वास में हुई घटना से इलाके के लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही एसपी व अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
धनऊडीह गांव निवासी शिवकुमार कानपुर में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी मंजू देवी अपने बेटे प्रिंस (14), हिमांशु (11), बेटी दिव्यांशी (8) और करीब चार माह के बच्चे प्रीतम के साथ रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंजू अपने दुधमुंहे बेटे प्रीतम को लेकर रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ के चौरा (चबूतरा) पर पहुंची। आसपास रहने वाले जब तक कुछ समझ पाते महिला ने बच्चे को चौरा पर रखकर उस पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
इस हमले में मासूम के गले व शरीर पर गहरे घाव हो गए। मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद मंजू चौरा के पास जमीन पर बैठ गई और हाथ जोड़कर पूजा करने लगी। बच्चे की बलि देने की सूचना से मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी सोमेन बर्मा व अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अंधविश्वास में मंजू ने एक कथित तांत्रिक के कहने पर बलि के नाम पर अपने दुधमुंहे बच्चे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान के पति मुकेश वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। एसपी के मुताबिक पुलिस टीम कथित तांत्रिक की तलाश कर रही है।

प्रीतम। (फाइल फोटो)- फोटो : SULTANPUR