फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murder case registered against three in case of laborer's body being found

Sultanpur News: मजदूर का शव मिलने के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against three in case of laborer's body being found
कुड़वार (सुल्तानपुर)। कूरेभार थाना क्षेत्र में सिद्धिगनेशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात मिले मजदूर के शव के मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मजदूर के पड़ोसी गांव के कुछ लोग उसे मजदूरी करने के बहाने बुलाकर ले गए थे। उसे मारापीटा था। मौत होने के बाद उसका शव सड़क पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिद्धिगनेशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक मजदूर का शव मिला था। शनिवार को सोशल मीडिया पर खबर व फोटो वायरल होने बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र निषाद निवासी लाला का पुरवा भंडरा थाना कुड़वार के रूप में की। उसकी पत्नी शायरी देवी का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर कालू पाठक का पुरवा निवासी विशाल पांडेय उसके घर आए और उसके सामने ही विशाल उसके पति सुरेंद्र कुमार निषाद को गेहूं कटवाने को कहकर अपने दामाद के यहां कूरेभार ले गए।
विज्ञापन



उसी रात में साजिशन विशाल पांडेय, उनकी बेटी व दामाद ने मिलकर सुरेंद्र (55) को जमकर मारापीटा था, जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को मृत अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उसे पता चला कि उसके पति की मृत्यु हो गई है। शायरी देवी की तहरीर पर सोमवार को कूरेभार थाने में विशाल पांडेय, उसके दामाद व बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






केस दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सुरेंद्र का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था। इसकी जानकारी पर कुड़वार थाने की पुलिस भी सुरेंद्र के घर पहुंची थी। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए थे। केस दर्ज होने के बाद सोमवार को परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed