फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Municipal personnel sanitize the four wards of the city

पालिका कर्मियों ने शहर के चार वार्डों को किया सैनिटाइज

Sun, 12 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal personnel sanitize the four wards of the city
सुल्तानपुर। संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के चार वार्डों को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन के कार्य में नगर पालिका ने फायर ब्रिगेड के वाहनों का सहयोग लिया।
विज्ञापन

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन में शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की ओर से चार वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से फायर ब्रिगेड के सहयोग से नगर क्षेत्र में स्थित करौंदिया, विवेक नगर, निराला नगर व आदर्शनगर वार्ड में सोडियम हाइपोक्लोराइड के मिश्रण से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। नगर के प्रत्येक वार्ड के अलावा कांशीराम आवास कॉलोनी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ सरकारी कार्यालय में रोस्टर के अनुसार सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के वाहन के सहयोग से नगर पालिका के सफाई कर्मचारी दवा का छिड़काव कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर लखनऊ से करीब तीन हजार हाइपोक्लोराइड की आपूर्ति नगर पालिका की ओर से की गई है। स्वच्छता मिशन की डीपीएम ने बताया कि सैनिटाइजेशन का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed