{"_id":"64569da85c40cf618f00aaa4","slug":"municipal-area-divided-into-seven-zones-and-17-sectors-sultanpur-news-c-13-1-220373-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया निकाय क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया निकाय क्षेत्र
Sun, 07 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए निकाय क्षेत्रों को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया है। सर्वाधिक तीन जोन व आठ सेक्टर नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।
11 मई को नगर निकाय चुनाव के मतदान को देखते हुए नगर पालिका व चार नगर पंचायतों को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांट दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों को तीन जोन व आठ सेक्टर में बांटा गया है। 11 वार्ड वाले दोस्तपुर नगर पंचायत में एक जोन व दो सेक्टर, 10 वार्ड वाले कादीपुर नगर पंचायत में एक जोन व दो सेक्टर बनाए गए हैं। 10 वार्ड वाले कोइरीपुर नगर पंचायत को एक जोन व दो सेक्टर और 15 वार्ड वाले लंभुआ नगर पंचायत को एक जोन व तीन सेक्टर में बांट दिया गया है।
पांचों नगर निकायों को जोन व सेक्टर में बांटते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पांचों नगर निकायों में तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने नगर पालिका का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को बनाया है। कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय को बनाया गया है।
लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सीआरओ शैलेंद्र मिश्र को नियुक्त किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
चार केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
नगर निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने अति संवेदनशील समझे जाने वाले मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया है। नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिका में दो, कोइरीपुर व लंभुआ नगर पंचायत में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।